अशोक चौधरी के नेतृत्व में, हल्द्वानी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात की दिशा में कदम: 13 सड़कों और चौराहों के लिए 1423.6 लाख का जंक्शन सुधार कार्य मंजूर”

ख़बर शेयर करें -

अशोक चौधरी के नेतृत्व में, हल्द्वानी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात की दिशा में कदम: 13 सड़कों और चौराहों के लिए 1423.6 लाख का जंक्शन सुधार कार्य मंजूर”

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी ने बताया कि शासन ने हल्द्वानी क्षेत्र के 13 सड़कों व चौराहों के लिए रोड सेफ्टी ऑडिट समिति के अनुमोदन पर 1423.6 लाख के जंक्शन सुधार कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्मतपुर ब्लॉक में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, नकदी व ताश की गड्डी बरामद।

 

 

ईई लोनिवि अशोक चौधरी ने बताया कि हल्द्वानी शहर व आसपास की सड़कों और चौराहों के सुधार के लिए शासन ने 1423.6 लख रुपए बजट की स्वीकृत किया है। इन सड़कों में मुख्य रूप से कमलुवागांजा तिराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, ऊंचापुल कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, लालडांठ तिराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, कठगरिया चौराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, मुखानी चौराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, कमलुआ गांजा रोड

यह भी पढ़ें 👉  शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों में अग्निशमन मानकों की खुली पोल, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश।

 

 

कालाढूंगी गैस गोदाम रोड जंक्शन सुधार कार्य, कुसुमखेड़ा तिराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, सिंधी चौराहा एवं मंगल पड़ाव मार्ग चौड़ीकरण एवं सुधार कार्य, रामपुर रोड पंचायत घर चौराहा जंक्शन सुधार कार्य, यातायात नगर देवलचौड़ चौराहे का सुधार कार्य, लामाचौड़ चौराहा जंक्शन का सुधार कार्य, नरीमन चौराहा काठगोदाम जंक्शन का सुधार कार्य, कालटैक्स तिराहा जंक्शन का सुधार कार्य आदि शामिल है।जल्द ही इन सभी सुधार कार्यों का निर्माण किया जाएगा।