आम आदमी पार्टी के अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने देवेन्द्र लाल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

नैनीताल नगर के संभ्रांत राजनीतिक परिवार के प्रतिष्ठित होटल व्यवसाई देवेन्द्र लाल को उत्तराखण्ड राज्य के शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर पार्टी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश चन्द आर्या द्वारा, प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। और आशा व्यक्त की गई, कि देवेन्द्र लाल के इस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति उपरांत, नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को आम आदमी पार्टी की नीतियों व उद्देश्यों से अवगत कराते हुए पार्टी का जनाधार निश्चित रुप से बढ़ेगा। और सम्पूर्ण प्रदेश में आगामी 2022 चुनाव में पार्टी को अवश्य सफलता प्राप्त होगी।पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशों एवं उत्तराखंड राज्य के नव निर्माण के विजन को लेकर पार्टी 2022 के चुनावों के उपरांत शत्ता में अवश्य काबिज होकर जनता के सपनों को साकार करेगी। देवेन्द्र लाल के पास वर्तमान में जिला मंत्री का भी दायित्व है। देवेन्द्र लाल की नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विनोद तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका, नैनीताल जिला अध्यक्ष संतोष कबडवाल, संगठन मंत्री प्रदीप साह, अन्ना आंदोलन के संस्थापक सदस्य श्रीकांत गिडियाल, विधानसभा उपाध्यक्ष डा०भुबन आर्या, विधानसभा महासचिव विनोद कुमार, विधानसभा कोषाध्यक्ष किशन लाल, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, नगर महामंत्री महेश चन्द्र, कोर कमेटी अध्यक्ष शान अख्तर, सुनील कुमार, विद्या देवी, श्रीमति विद्या, नईम अहमद, विनोद जोशी, आर०सी०पंत, हरीश बिष्ट, नवीन उप्रेती, बी०पी० लोहनी, गौरव कुमार, मोहित राजपूत, श्रीमति रेखा रौतेला, सतनाम सिंह, श्रीमति जसप्रीत कौर, श्रीमति शबाना परबीन, ‌श्रीमति शमा परवीन, व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अत्यन्त हर्ष प्रकट करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व पार्टी को भरोसा दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव के पश्चात पार्टी सरकार गठन करेगी व केजरीवाल व मनीष सिसोदिया के सपनों को साकार करेगी। देवेन्द्र लाल ने कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व के लिए उक्त वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की फुर्ती से बेनकाब हुआ शातिर चोर — चोरी का पूरा माल बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *