एयरफोर्स स्टेशन परिसर में महिला ने फंदे से लटककर दी जान, मानसिक अवसाद का शक”

ख़बर शेयर करें -

एयरफोर्स स्टेशन परिसर में महिला ने फंदे से लटककर दी जान, मानसिक अवसाद का शक”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित सरकारी आवास में मंगलवार सुबह सेवानिवृत्त सार्जेंट राजकुमार राणा की पत्नी अनामिका (38) ने आत्महत्या कर ली। घर में उस समय पति मौजूद नहीं थे, और जब उनके बच्चे स्कूल जाने के लिए उठे, तो उन्हें मां को फंदे से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े। इसके बाद पुलिस और एयरफोर्स अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम के विशिष्ट क्रेता सम्मान से सम्मानित हुए संदीप गुप्ता, रामनगर में राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मिला गौरव।

 

 

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि अनामिका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, और माना जा रहा है कि अवसाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की दस वर्षीय बाल कलाकार किरन कोटवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम।

 

 

राजकुमार राणा, जो कि मूल रूप से हापुड़ के छज्जूपुर के रहने वाले हैं, सितंबर में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद एयरफोर्स स्टेशन परिसर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनका 12 साल का बेटा कक्षा आठ और 8 साल की बेटी कक्षा तीन में पढ़ाई कर रही हैं। मंगलवार को राजकुमार मेरठ में अपनी परीक्षा के लिए गए हुए थे, और उसी दौरान यह दुखद घटना घटी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के विकास को गति: मुख्यमंत्री द्वारा 195 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति

 

 

 

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार अनामिका पिछले 14 वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।