कुमायूं में अक्टूबर माह में चलाया जायेगा महाट्रैफिक सुरक्षा अभियान।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

कुमायूं के अंदर हो रही दुर्घटनाओ की रोकथाम करने के लिए अक्टूबर के महीने में यातायात माह बनाने के लिए 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक नगर निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासन से समन्वय बनाकर सुगम यातायात बनाने के लिए वार्ता की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

वही आज हल्द्वानी में पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉक्टर नीलेश ने बताया कि माह अक्टूबर में सुगम यातायात माह मनाया जायेगा। जिसमें कुमाऊं के अंदर रुद्रपुर, हल्द्वानी, रानीखेत, बागेश्वर, अल्मोड़ा में ऐसे जहां रास्ते जहां यातायात ज्यादातर प्रभावित होता है। उन क्षेत्रों में सभी संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर ली गई है। क्योंकि अक्टूबर माह में कई प्रकार की धार्मिक त्योहार भी होते हैं। इससे जिससे यातायात प्रभावित होता है। और जगह-जगह अवैध रूप से हो निर्माण कार्य सक्रिय है। उनकी वजह से भी यातायात प्रभावित होता है। इसके लिए पुलिस विभाग और यातायात से संबंधित सभी विभागों से एक साथ वार्ता की गई और यातायात सप्ताह अक्टूबर माह में मनाया जाएगा। जिससे यातायात से होने वाली समस्याओं से लोगों को जल्द ही निजात मिल पायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *