उधम सिंह राठौर (सम्पादक )
दो दशक’ से झेल रहे थे ग्रामीण पीने के पानी की मार लोगों की मांग पर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मामला दर्ज कराया ‘मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल’ पर* भीमताल नगर से 10 किलोमीटर की दूरी पर चाफी गाँव 1972 की बिछी पाईप लाइन के कारण पीने के पानी को तरस रहा था, गांव के समस्त ग्रामीण दो-तीन दशकों से इस पुरानी जीर्ण-शीर्ण जंग लगी चाफी क्षेत्र की पाईप लाइन को बदलने की माँग कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग भी की किन्तु विभाग का जवाब न मिलने से जनता बड़ी परेशान थी, उन्हें डर था कि सरकार की चल रहीं योजना का लाभ मिलेगा भी नहीं, जिसके बाद ग्राम सभा चाफी के जागरूक लोगों ने अपने गाँव की समस्या से भीमताल नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी को अवगत कराया और उचित कार्यवाही कि माँग की, लोगों की पीड़ा को देखते हुए समाज सेवी ने मामला सी.एम. हेल्प लाइन पर दर्ज कराया और हफ्ते भर के भीतर उन्हें सकारात्मक जवाब मिला, मिले जवाब में जल संस्थान ए. ई. गंगोला ने बताया कि 1972 की बिछी पुरानी पाईप लाइन को बदलने के लिए एवं समस्त चाफी गांव को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रथम चरण में एफ.एच.टी.सी. कार्य प्रगति पर है तथा द्वितीय चरण के लिए गांव में सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है, उक्त पेयजल योजना से गाँव की पुरानी पेयजल लाइन को बदलकर नई पाईप लाईन बिछाने एवं चाफी ग्राम सभा में जलाशय आदि का कार्य प्रस्तावित किया गया है, जिसकी बृहत डी.पी.आर. गठन का कार्य प्रगति पर है, स्वीकृति उपरांत तत्काल कार्य की शुरुआत कि जाएगी, जिसके लिए चाफी ग्राम सभा कि आम जनता ने समाज सेवी बृजवासी का धन्यवाद अदा किया है l

