डॉ. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में समाज के कमजोर वर्गों के हितों की समीक्षा

ख़बर शेयर करें -

डॉ. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में समाज के कमजोर वर्गों के हितों की समीक्षा

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बुधवार को निदेशालय समाज कल्याण में डॉ० नीरज खैरवाल ने निदेशालय और जिला स्तर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यों के प्रगति की समीक्षा की । समीक्षा के दौरान उनके द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं पर विशेष फोकस दिया गया और छूटे हुए छात्रों को दो सप्ताह के अन्दर छात्रवृत्ति दिये जाने के सम्बंध में कठोर निर्देश जारी किये गये। इसके लिए महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा से दूरभाष पर वार्ता करते हुए शिक्षा विभाग तथा जिला समाज कल्याण अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*CM Pushkar Singh Dhami के विजन को साकार करते SSP NAINITAL नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* 🔥*धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस का असर, दबाव बनाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार लालकुआँ पुलिस का सख्त एक्शन*

 

 

 

इसके अतिरिक्त उनके द्वारा पेंशन, पीएम अजय, NAMASTE, ट्रान्सजेंडर जैसे पहलुओं पर गंभीरता से समीक्षा की गयी तथा सम्बंधित कार्यों को त्वरित गति से सम्पादित किये जाने हेतु संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिये गये। लगभग 3 घण्टे चली विस्तृत बैठक में उनके द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारियों को समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध रहने और उनके समस्याओं को संवेदनशीलता से हल करने पर जोर दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत को मिला सम्मान: ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ में मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

 

 

बैठक में निदेशक प्रकाश चन्द्र, सीएफओ कमलेश भण्डारी, उप निदेशकवासुदेव आर्य, पी०एस० बृजवाल सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*