देश की जानी-मानी फूड श्रंखला D S Dosa फैक्ट्री का रामनगर ग्राम छोई में एक रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय – सह संपादक

रामनगर के ग्राम छोई में श्री हनुमान धाम के निकट देश की जानी मानी कंपनी फूड श्रंखला ने D S डोसा रेस्टोरेंट का बॉलीवुड की दिग्गज सेलिब्रिटी रजा मुराद, श्री हनुमान धाम के आचार्य विजय भाटिया, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया उद्घाटन।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।

आपको बता दें कि इस रेस्टोरेंट की शुरुआत रामनगर के जाने-माने ज्वेलर्स राजन अग्रवाल द्वारा की गई है यह उत्तराखंड में सिर्फ पहला ऐसा रेस्टोरेंट है जिसमें साउथ इंडियन नॉर्थ इंडियन चाइनीस 250 से ज्यादा वैरायटी उपलब्ध है। वही पूरे हिंदुस्तान में 14 से अधिक रेस्टोरेंट भी है अभी 100 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स की शुरुआत जल्दी होने जा रही है। वही रेस्टोरेंट के ओनर संजय भारद्वाज ने बताया कि हमारे रेस्टोरेंट में डोसे की 80 से ज्यादा वैरायटी उपलब्ध है यह शुद्ध शाकाहारी व्यंजन है यह रेस्टोरेंट् की सेवाएं सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध है हमारे द्वारा 7 किलोमीटर तक होम डिलीवरी भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गैस की किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर।

वही रेस्टोरेंट के उद्घाटन के समय रामनगर की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहे जिनमें एमआर कंपनी के संस्थापक प्रदीप अग्रवाल, शरद जिंदल, अनिल कसेरे, शनद अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, शेशांक मेहरोत्रा, ऋषभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *