उधम सिंह राठौर – सम्पादक
नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में शराब और नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते रामनगर में भी क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी और कोतवाल आशुतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रामनगर में भी एक अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध रूप से स्मैक, गांजा व कच्ची शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की। कोतवाली में इन सभी घटनाओं का खुलासा करते हुए सीओ बलजीत सिंह भाकुनी व कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभियान के तहत फरीदाबाद हरियाणा निवासी संतोष गोस्वामी, अमित मेहरा व ग्राम छोई निवासी रोहित फर्त्याल को बाइक से जाते हुए हिरासत में लेने के उपरांत उनके कब्जे से 17 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की इसके साथ ही पुलिस ने ग्राम मालधन चौड निवासी अनिल कुमार उर्फ पूरन व नरेश कुमार के कब्जे से ढाई किलो गांजा बरामद किया इसके अलावा पुलिस ने सोनू सिंह निवासी थारी पीरुमदारा व तेलीपुरा निवासी कृष्णपाल के कब्जे से 168 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद किया पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की सीओ भाकुनी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वही क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि नशे और शराब के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा और आम जनता से अपील की जाती है कि अगर कहीं नशे का अवैध कारोबार चल रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

















