सलीम अहमद – संवाददाता
मालधनचौड़। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के अन्तर्गत ‘पीजी डिप्लोमा इन योगा’ कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक माननीय दीवान सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरीश दफोटी और प्राचार्य डॉ. सुशीला सूद द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुतकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। उद्घाटन सत्र के उपरांत प्राचार्य डॉ. सुशीला सूद ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत कर महाविद्यालय की प्रगति और समस्याओं से मुख्य अतिथियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक माननीय दीवान सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में बेरोजगारी, महिला सशक्तिकरण, छात्रशक्ति, कौशल रोजगार योजना, पलायन, शिक्षक-शिक्षा आदि विषयों का समावेश किया और महाविद्यालय को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. खेमकरण ‘सोमन’ डॉ. प्रदीप चंद्र, डॉ. मनोज कुमार, योगा प्रशिक्षक डॉ. मनोज रावत, अखिलेश कुमार गिरी, जितेश टम्टा, शिक्षक- अभिभावक संघ की अध्यक्षा उमा देवी, राकेश चंद्र, शुभम ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. राकेश बिष्ट ने किया।

















