उधम सिंह राठौर – सम्पादक
विधायक ने किया दो खुशियों की सवारी वाहनों का किया शुभारंभ,शनिवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने स्वर्गीय राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में खुशियों की सवारी योजना के तहत दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विधायक ने बताया कि यह योजना पहले भी चल रही थी.लेकिन बीच में किन्ही कारणों के कारण यह बंद हो गई थी .लेकिन सरकार ने अभी फिर से शुरू किया है. जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस वाहन का लाभ रामनगर के सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान घर जाने वाली महिलाओं को निशुल्क दिया जाएगा. कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर मणि भूषण पंत ने बताया कि इस योजना के तहत अस्पताल में प्रसव के 48 घंटे बाद महिला व उसके बच्चे को निशुल्क घर छोड़ने की व्यवस्था की गई है .साथ ही उन्होंने कहा कि रामनगर के अस्पताल में यदि बाहरी जनपदों की महिलाएं भी प्रसव के लिए आती है तो उन महिलाओं को भी घर तक छोड़ने की निशुल्क व्यवस्था इस योजना में की गई है .उन्होंने बताया कि आज 5 महिलाओं को इस सुविधा का लाभ दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस सुविधा का लाभ लेने वाली महिलाएं व उनके परिजन 102 नंबर पर फोन करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
इस दौरान पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र सती,वरिष्ट नेता गणेश रावत,और नरेंद्र शर्मा,मनमोहन बिष्ट,मनीष अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे.

















