अनुसूचित मोर्चा विधानसभा रामनगर बूथ समीक्षा बैठक विधायक कार्यालय प्रागंण में सम्पन्न हुई

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर (सम्पादक)

रामनगर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा विधानसभा रामनगर बूथ समीक्षा बैठक विधायक कार्यालय प्रागंण में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मोर्चे के जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या ने की संचालन मोर्चे के ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष इन्दर लाल ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित हुवे मुख्य अतिथि मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सजीव कुमार ने कहा कि हमे बूथ स्तर तक जहाँ संगठन को मजबूत करना है वही केंद्र व राज्य की जनकल्याण कारी योजनाओं से जनता को अवगत कराना है आज की सरकार की योजनाएं पारदर्शी रूप से आमजनमानस तक पहुचाने में कामयाब साबित हुवे है वही पूर्वती सरकारों में योजनाओं का लाभ बिचौलियों की भेंट चढ़ जाता था कोरोना काल मे यह जनता ने महसूस किया है सरकार ने जनधन खाते के माध्यम से राहत राशि सीधे जरूरत बन्धो तक पहुचा दी वही निःशुल्क राशन बायोमेट्रिक व मोबाइल नम्बर हासिल कर जनता पहुचाने में सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक दीवान सिह बिष्ट ने कहा कि हमने विकास का कार्य प्रत्येक बूथ तक करने का प्रयास किया है केंद्र व राज्य की योजनाओं के लाभ से आज कोई भी ब्यक्ति अछूता नही है पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर खोलने का प्रयास किया है वही देश मे पहला वन्य जीव प्राणी पार्क में महिलाओं गाइड व जिप्सी मालिक रूप में रोजगार से जोड़ा जा रहा है हम पर्यटन के रोजगार को सर्वब्यापी सर्व ग्रहणी पारदर्शी बनाने की दिशा में बढ़ रहे रामनगर विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य हो रहे है यह सर्व विदित है बरसात के दिनों में सड़क डामरीकरण कार्य किया जाना सम्भव नही है परन्तु अक्टूबर से सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो जायेगे काग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर विधायक ने कहा कि इस यात्रा के बजाय काग्रेस आत्ममंथन रैली करती तो बेहतर होता कल रैली में घटित घटनाओं से जनता समझ चुकी है हमे जनप्रतिनिधित्व करने के लिए शान्त प्रिय होना आवश्यक है क्योंकि उत्तराखंड की जनता शांत प्रिय है।पूर्व राज्य मंत्री हरीश दफौटी ने कहा कि जितने विकास कार्य अनुचित बहुल क्षेत्रो में विधायक दीवान सिह बिष्ट के कार्यकाल में हुवे है उतने पहले कभी नही हुवे घोषणाएं मात्र कर अनुसूचित बहुल क्षेत्र की जनता को छला गया।अब सब जागरूक हो चुके है । जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्या ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारी के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है और निरन्तर जन सेवा कर रहा है आगामी चुनाव में अनुसूचित बहुल क्षेत्र से भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मतदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर नगर अद्यशा आशीष कुमार जिला महामंत्री रविंद्र बाली,देवेन्द्र कुमार जिला मंत्री नीलम आर्या विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा, आनन्द आर्य, दीपक आर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *