अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और 5 बार कॉमन वेल्थ चैंपियन रह चुके अभिजीत गुप्ता, प्रबंध निदेशक मनीष कुमार एवं फैजल रिज़वी, साथ ही होटल के प्रबंधक सौरभ भटाचार्य ने IRIS Lite के होने जा रहे शुभारंभ से पहले रामनगर क्षेत्र के पत्रकारों के साथ की वार्ता।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय — सह सम्पादक

7 दिसंबर 2021 को IRIS Lite के होने जा रहे शुभारंभ से पहले आज दोपहर होटल के प्रबंध निदेशक मनीष कुमार एवं फैजल रिज़वी, साथ ही होटल के प्रबंधक  सौरभ भटाचार्य ने रामनगर क्षेत्र के पत्रकारों के साथ वार्ता की। इस मौके पर शुभारंभ में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहने वाले ग्रैंड मास्टर और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और 5 बार कॉमन वेल्थ चैंपियन रह चुके अभिजीत गुप्ता भी उपस्थित थे। शहर के पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों से बातचीत करते हुए मनीष कुमार जी ने बताया की IRIS Lite किस तरह के उद्देश्य को लेकर आगे चलना चाहता है। किस तरह वह रामनगर में आने वाले पर्यटकों को न केवल अच्छा रहना खाना देंगे, साथ ही उन्हें रामनगर और उसके आस पास बसे अन्य जगहों को जानने का अवसर देने का प्रयास करेंगे। इससे न केवल क्षेत्र के पर्यटन को बल मिलेगा, साथ ही पर्यटकों को भी कुमाऊं की कला, भोजन, संस्कृति, लोक शैली को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने न केवल पर्यटन की बात की साथ ही पर्यटन और पर्यवरण के बहुमुखी तालमेल की बात की। होटल रिसॉर्ट होंगे तो रोजगार के अवसर होंगे, रोजगार होगा तो युवाओं का पलायन कम होगा। इससे न सिर्फ यहां की संस्कृति बचेगी, इससे यहां खुशहाली आएगी। मनीष जी ने आगे पत्रकारों से बातचीत में बताया की किस तरह वह पर्यटकों के लिए जियो कॉर्बेट नाम से एक अभियान शुरू कर रहे हैं। जिसमे पर्यटकों से केवल और केवल रिसोर्ट की चार दिवारी में रुक जाने को कॉर्बेट कहने वालों को बाहर रामनगर के बाजारों और गांवों में ले जाने की मुहिम शामिल है। कल होने वाले IRIS Lite के शुभारंभ के अवसर पर भी शहर के कई गणमान्य अतिथियों एवं पत्रकारों के पहुंचने की संभावना है। कल के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिजीत अपनी पत्नी के साथ आज ही कॉर्बेट पहुंच गए हैं। कल के कार्यक्रम में शतरंज प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगा। जिसे अभिजीत गुप्ता और दिल्ली चेस असोसिएशन के कुछ अन्य नेशनल लेवल खिलाड़ियों के साथ एक प्रतियोगिता से होगा। इस अवसर पर अर्पण शर्मा, गौरव पांडेय, सौरव भट्टाचार्या, गौरव खुल्बे, ललित शर्मा, शमाइला रिज़वी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘द लॉस्ट वर्ल्ड’ के मंचन से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *