जसपुर रेंज के भवानीपुर बीट के जसपुर कक्ष संख्या 30 में मृत मादा गुलदार मिलने से मचा हड़कंप।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर संपादक

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की दक्षिणी जसपुर पतरामपुर रेंज के अंतर्गत भवानीपुर बीट के जंगल में गश्त के दौरान प्रातः 6:00 बजे वन कर्मियों ने एक गुलदार का शव पड़ा हुआ देखा जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेंजर आनंद सिंह रावत व अन्य अधिकारियों को दी सूचना मिलने पर रेंजर मौके पर पहुंचे और उन्होंने गुलदार के शव को कब्जे में लेते हुए रामनगर वन परिसर की वर्कशॉप पहुंचाया। रेंजर आनंद सिंह रावत ने बताया मृतक गुलदार मादा है तथा उसकी उम्र ढाई से 3 वर्ष है। तथा मृतक गुलदार के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं है और ना ही मौके पर कोई आपसी संघर्ष के निशान मिले हैं उन्होंने बताया कि गुलदार के शव का पशु चिकित्सकों की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुलदार की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मादा गुलदार की लंबाई सिर से पूछ तक 207 सेंटीमीटर एवं उसकी लंबाई 84 सेंटीमीटर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *