डायर्वास्टिक पार्क में डीआईजी नीलेश आंनद भरणे ने मनाया वन्य जीव सप्ताह।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

आज जहाँ वन्य जीव सप्ताह रामनगर मे बड़े धूम धाम से बनाया गया वही इस कार्यक्रम की ख़ास बात यह रही की कार्यक्रम के पहले दिन डीआईजी नीलेश आंनद भरणे भी पहुंचे इस कार्यक्रम मे, यह कार्यक्रम 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा, डी आई जी निलेश आंनद भरणे इस कार्यक्रम के बाद सीधा कल्पतरू परिवार के सदस्यों से मिलने और पौंधारोपण करने कोसी डायर्वास्टिक पार्क तिलमठ मंदिर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह के साथ पहुंचे जहाँ उन्होंने सभी कल्पतरू सदस्यों से बातचीत की पौधो को लगाने से पालने तक की पूरी जानकारी ली, जिसके बारे मे कल्पतरू अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा, सदस्य बी एस डंगवाल व नेगी द्वारा उन्हें पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गयी। डी आई साहब का मुख्य आकर्षण का केंद्र सदस्यों द्वारा बनायीं नौ गृह वाटिका पर रहा, पार्क मे आने पर डी आई साहब का पूर्ण जोश से महिला कल्पतरू सदस्य, अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा सदस्य विजय नेगी जी व हर्षवर्धन सुन्द्रियाल द्वारा उत्साह पूर्ण स्वागत किया, जानकारी देते हुए कल्पतरू सदस्य भुवन सिंह डंगवाल (सभासद) द्वारा बताया गया,डी आई जी साहब बहुत ही सुलझे हुए व एक बेहतरीन व्यक्तित्व वाले व्यक्ति है उनके प्रकृति प्रेम और सभी से बातचीत से पता लगा की साहब को प्रकृति से बहुत लगाव रहा है, वह स्वयं गार्डनिंग का शौक भी रखते है, डी आई जी साहब ने बातचीत के दौरान टीम कल्पतरू को बहुत शुभकामनायें दी व साँथ ही अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा द्वारा सोमांश डंगवाल के बारे मे बताने पर पुरे रामनगर व डंगवाल परिवार को शुभकामनायें दी। इस कार्यक्रम मे टीम कल्पतरू परिवार से जगजीत सिंह सेठी, विजय नेगी जी, बी एस डंगवाल, हर्षवर्धन सुन्द्रियाल, बुद्धि सिंह नेगी जी. भुवन सिंह डंगवाल जी, महिला सदस्य ममता मेहरोत्रा, अंजू अग्रवाल, पूनम गुप्ता, रंजना भट्ट, हर्षिता भट्ट, अन्य सदस्य प्रेम जैन, प्रनू जैन, दिनेश चंद्रा आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *