डॉ0 सुशीला तिवारी मेमोरियल हॉस्पिटल में मरीजों के तीमारदारों हेतु पुलिस सहायता केंद्र का रेबन काटकर किया शुभारंभ.

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

आज दिनांक 16 सितंबर 2020 को श्री नीलेश आनंद भरणे पुलिस उपमहानिरीक्ष कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल महोदय के द्वारा डॉ0 सुशीला तिवारी मेमोरियल हॉस्पिटल में मरीजों के तीमारदारों हेतु पुलिस सहायता केंद्र का रेबन काटकर शुभारंभ किया गया पुलिस उपमहानिरीक्ष कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा सुशीला तिवारी मेमोरियल हॉस्पिटल में पुलिस सहायता केंद्र का खोले जाने का मुख्य उद्देश्य बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


1- सुशीला तिवारी अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को वांछित सहायता जैसे ओ0पी0डी0 व इमरजेंसी सुविधा के समयाविधि एवं विभिन्न वार्डों की जानकारी देना।
2- सुशीला तिवारी अस्पताल में आपात परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना।
3- पुलिस सहायता केंद्र के सुचारू रूप से संचालन हेतु प्रारंभ में 02 महिला आरक्षी एवं 2 पुलिस आरक्षी को नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा जनता से सम्नवयं स्थापित कर जानकारी दी जायेगी।
4- पुलिस सहायता केंद्र पर कोई भी जरूरतमंद वांछित जानकारी एवं सहायता निसंकोच प्राप्त कर सकते हैं।
5- पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय का यह निर्णय कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिस विभाग के मानवीय एवं संवेदनशील चरित्र को और आगे बढ़ाता है। उत्तराखण्ड मित्र पुलिस सदैव जनता की सहायता के लिए तत्पर है।
उक्त कार्यक्रम में श्री जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाल हल्द्वानी,श्री मनवर सिंह चौकी प्रभारी मेडिकल आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *