नैनीताल जिले के पर्यवेक्षक व राजस्थान से कांग्रेस विधायक चेतन चौधरी ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए चुनावी तैयारियों में जूटे।

ख़बर शेयर करें -

सलीम अहमद –  संवाददाता

आज मंगलवार दिनाक 16 नवंबर को रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस हाईकमान द्वारा नवनियुक्त नैनीताल जिले के पर्यवेक्षक व राजस्थान से कांग्रेस विधायक चेतन चौधरी ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए चुनावी तैयारियों में जुट जाने की बात कही पत्रकार वार्ता के दौरान पर्यवेक्षक चेतन चौधरी ने बताया कि 2022 में उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि आज वर्तमान भाजपा सरकार से जनता बुरी तरह परेशान हो चुकी है साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस की गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि सभी कांग्रेस जन एकजुट है और 2022 में पार्टी को जिताने के लिए कमर कसे हुए हैं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने रखेंगे इसके अलावा उन्होंने कहा कि हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य के आने से कांग्रेस मजबूत हुई है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस में घर वापसी का सिलसिला उत्तराखंड से शुरु हो चुका है उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा के प्रलोभन में आकर कांग्रेस छोड़कर गए थे आज वह भाजपा में घुटन महसूस कर कर अपने घर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि है घर वापसी का सिलसिला उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी शुरू होने जा रहा है। इस दौरान नगर नैनीताल कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशोरीलाल, प्रदेश सचिव डॉ निशांत पपने, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नरेश कालिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, सभासद विमला आर्य, सभासद गुलाम सादिक, सभासद भुवन शर्मा, सभासद मोहम्मद अजमल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हरि प्रिय सती, महिला प्रदेश सचिव अनु0 विभाग ममता आर्य, फरीद अख्तर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनु0 विभाग गिरधारी लाल, सरिता टम्टा, मंजू, जिला महामंत्री ताईफ खान, भोपाल अधिकारी, आनंद रावत, कुंदन नेगी, नदीम कुरैशी, अंकुश अग्रवाल, मोहम्मद हाशिम, चंदू उप्रेती, प्रकाश चंद्र, शेरउद्दीन, मोहम्मद शकील, कमल नेगी, दीपक मसीह, नजाकत अली, जावेद खान, हरीश खंतवाल, दीपक जोशी, धारा बल्लभ पांडे, महेंद्र आर्य, भुवन चंद्र, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मालधन देवेंद्र चंदोला, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद आसिफ, दीप पान्डे, अंकुश अग्रवाल, इमरान खान, भास्कर चम्याल, पंकज सुयाल, कुबेर कडाकोटि, सुमित तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, मोइन खान, आफाक हुसैन सुमित शर्मा आदि मौजुद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का Xiaomi Redmi Note 13 बरामद।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *