उधम सिंह राठौर – सम्पादक
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के साथ श्रम विभाग की बैठक अगस्त 2021 में आरम्भ E श्रम कार्ड की उपयोगिता के सम्बंध में श्रम कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में श्रम परिवर्तन अधिकारी दिनेश कटियार के अतिरिक्त प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव अनिल अग्रवाल खुलासा, नगर अध्यक्ष दिनेश चन्द्रा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार बबलू, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, संगठन मंत्री अपम माहेश्वरी, प्रचार मंत्री ऋषभ अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे ।
जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव अनिल अग्रवाल खुलासा ने बताया कि E श्रम कार्ड के पंजीयन के लिये निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार, फेरी-रेडी वाले, प्लेटफार्म श्रमिक, प्रवासी श्रमिक, कृषि श्रमिक एवम अन्य समस्त असंगठित श्रमिक योग्यता रखते हैं। यह कार्ड किसी भी CSC सेंटर अथवा स्वंय मोबाईल से बनाया जा सकता है। आधार कार्ड, बैंक एकाउंट एवम आधार लिंक्ड मोबाईल की जरूरत पड़ेगी। पंजीकृत व्यक्ति का 2 लाख का दुर्घटना बीमा निशुल्क होगा अन्य आने वाले लाभ DBT के माध्यम से सीधे खाते में आएंगे ।

















