बडकोट तहसील में दुर्घटना: 7 घायल, 1 गंभीर हालत में

ख़बर शेयर करें -

बडकोट तहसील में दुर्घटना: 7 घायल, 1 गंभीर हालत में

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

बडकोट तहसील के मोल्डा खांसी मोटर मार्ग पर रात्रि को एक वाहन अनियंत्रित हो गया। इस हादसे में चालक सहित सात लोगों को चोटें आईं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 326 मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित।

 

 

 

दुर्घटना का समय रात 11 बजे का बताया जा रहा है। खांसी गांव के ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को बडकोट सीएचसी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने जीता देवभूमि सहोदया सीबीएसई इंटर स्कूल अंडर–19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब।

 

 

 

सीएचसी के प्रभारी डॉ. अंगद राणा ने बताया कि एक गंभीर घायल को देहरादून के हायर सेंटर में रेफर किया गया है, जबकि छह अन्य घायलों का उपचार बड़कोट में चल रहा है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी और दुर्घटना के कारणों की जांच अभी जारी है।