उधम सिंह राठौर – सम्पादक
रामनगर। भाजपा एव बहुजंन पार्टी की नीतियों और जुमलो से परेशान होकर रामनगर क्षेत्र में क्षेत्रीय जनता का कांग्रेस से जुड़ने का क्रम जारी है। मालधनचौड़ में गांधीनगर नंबर 3 फॉर्म, मे 70 से अधिक महिलाओं, नौजवानों एवं लोगों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रणजीत रावत ने सभी को कांग्रेस परिवार मैं शामिल करते हुए फूल माला पहनाकर सभी का स्वागत करते हुए कहा की मालधन में प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, आईटीआई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मालधन पुल, पक्की सड़कें, सभी मूलभूत सुविधाएं देने का काम कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुआ है क्योंकि कांग्रेस विकास करती है। विकास की बात करती है। जबकि भाजपा केवल जुमले देना जानती है। साढे चार साल के कार्यकाल में केवल 3-3 मुख्यमंत्री देने का काम राज्य में किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सच्चाई जनता के सामने आ गई है। भाजपा केवल लोगों से झूठे वादे करती है। लेकिन अब जनता भाजपा के झूठे जुमले को समझ चुकी है। इसलिए आज जनता कांग्रेस के साथ लगातार जुड़ रही है। कांग्रेस में शामिल होने वाले मे रामवती देवी, कलावती देवी, शीला देवी, ज्ञानवती देवी, तारावती देवी, जसवंती देवी, उषा देवी, भगवती देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, सरोज देवी, माया देवी, कविता देवी उमा देवी ओमवती देवी रूपवती देवी, शांति देवी, शारदा देवी, श्याम वती देवी, सुमित्रा देवी, राम गोपाल सिंह, अंगद लाल, ल हुकम सिंह, कैलाश सिंह, तुलसी सिंह, जसपाल सिंह, जगदीश सिंह, हरपाल सिंह, दुर्गा सिंह, बाबू राम, रतन सिंह, श्याम लाल, ईश्वर सिंह, मनोज सिंह, विकास सिंह, अमन सिंह सौरभ कुमार संजीव कुमार कुमार, लखन सिंह, विजय सिंह, नेत्रपाल सिंह किशन, पाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामप्रसाद, बंटी सिंह, अमर सिंह, सूरज सिंह, हरवंश सिंह, अमित सिंह, निर्मल सिंह आदि हुए। सभी लोगों ने 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनु0 विभाग गिरधारी लाल, दुर्गा प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस देवेंद्र चंदोला, महेंद्र आर्य, सुनील कुमार, विरेन्द्र कुमार, चंद्रशेखर, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, सुमित तिवारी, कांग्रेस मीडिया प्रभारी विनय पडलिया आदि मौजुद रहे।

















