रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक
आज प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने रोजगार गारंटी कार्ड वितरण की शुरुआत करते हुए रामनगर के बेरोजगार युवाओं को को रोजगार गारंटी कार्ड दिए जिसमें बेरोजगारों के साथ आम जनता ने भी भरोसा जताया कि रोजगार गारंटी कार्ड पलायन रोकने में और गरीबों की मदद करने में बेरोजगारों का सहारा बनने में मील का पत्थर साबित होगा रावत ने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी कांग्रेस ने पिछले 21 सालों से बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने का काम किया छल करने का काम किया केजरीवाल गारंटी योजना से वह बहुत खुश है।

और आने वाले विधानसभा 2022 में बीजेपी कांग्रेस को सबक सिखा कर आम आदमी की सरकार बनाने के लिए तन मन धन से मेहनत करेंगे कार्यक्रम में संगठन मंत्री भास्कर जोशी नगर अध्यक्ष नवीन नथानी नगर महामंत्री चंदन नेगी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निर्मल पाठक महिला मोर्चा विधानसभा के अध्यक्ष मंजू नेता ने विधानसभा के सचिव विनीता सिंह वन ग्रामों के अध्यक्ष दिनेश चंद्र युवा विधानसभा सचिव फिजा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कुंदन सिंह रावत मीडिया प्रभारी अर्जुन पाल तुलसी देवी गिरीश आर्य व बूथों के अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

















