उधम सिंह राठौर (सम्पादक )
पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ तथा हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर गुरु दिवस व्याख्यान माला प्रारम्भ हुई।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर व्याख्यान का विषय भारतेंदु: भारत स्वाभिमान का रचनाकार रहा।विद्वान वक्ता प्रोफेसर अखिलेश कुमार दुबे आचार्य हिंदी एवं तुलनात्मक साहित्य एवं अकादमी निदेशक क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज उत्तर प्रदेश, महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा ने अपने व्याख्यान में आजादी के परिप्रेक्ष्य में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। व्याख्यान माला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपनिदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड प्रो.एन.एस.बनकोटी ने किया। उन्होंने हिन्दी विभाग व कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम निदेशक प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने पन्द्रह दिन में आयोजित की जाने वाली व्याख्यान माला को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।आयोजक सचिव डॉ.प्रीति त्रिवेदी प्रभारी हिंदी विभाग ने मंच संचालन कर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। आयोजन समिति में कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.अनुराग श्रीवास्तव कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। समापन सत्र में सहसंयोजक डॉ.जी.सी.पन्त एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी विभाग ने कुमाऊंनी के आदिकवि लोकरत्न पन्त’गुमानी’की राष्ट्र प्रेम सम्बन्धित कविताओं का पाठ किया और उन्हें प्रथम राष्ट्रीय कवि बताया। अन्त में समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया। सहसंयोजक डॉ.दीपक खाती एवं डॉ.आलोक सिंह कंडारी सहित डॉ.डी.एन.जोशी व डॉ.प्रकाश सिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहा। इस व्याख्यान माला में अन्य महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से डॉ.प्रभा पन्त,डॉ.एस.पी.शर्मा, डॉ.बी.के.जोशी, डॉ.एस.सी.कुशवाहा,डॉ.गीता पन्त, डॉ.भावना अग्रवाल,डॉ.विकास रंजन,डॉ.उमेश प्रताप सिंह, डॉ.अजिता दीक्षित, प्रो.कीर्ति पन्त,डॉ.नीलाक्षी जोशी सहित रामनगर महाविद्यालय से डॉ.आर.डी.सिंह, डॉ.एस.एस.मौर्य, डॉ.आर.एस.कनौजिया,डॉ. अनीता जोशी,डॉ.प्रमोद जोशी,डॉ.धीरेंद्र सिंह,डॉ.पी. सी.पालीवाल, डॉ. दुर्गा तिवारी,डॉ.ज्योति मौलेखी सहित समस्त प्राध्यापक एवं अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

