उधम सिंह राठौर – सम्पादक
नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रदर्शनी के निर्देशानुसार जनपद में नशे और शराब के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसको लेकर रामनगर कोतवाल आशुतोष सिंह के नेतृत्व में गुलरघाटी क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए एक कैंप लगाया गया जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा बहुत सी समस्याओं को पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया।

जिसमें कोतवाल के द्वारा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और बड़ी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कोतवाल ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया वही मौके पर ग्राम प्रधान पति एवं दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

















