हल्द्वानी की दो दर्दनाक घटनाएँ — SSP ने संभाला मोर्चा* *💔दोहरे हत्याकांड और गुलदार हमले पर SSP नैनीताल पहुंचे पीड़ितों के बीच, दिया न्याय का आश्वासन*

ख़बर शेयर करें -

*हल्द्वानी की दो दर्दनाक घटनाएँ — SSP ने संभाला मोर्चा*

*💔दोहरे हत्याकांड और गुलदार हमले पर SSP नैनीताल पहुंचे पीड़ितों के बीच, दिया न्याय का आश्वासन*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
दिनांक 12 फरवरी 2026 को हल्द्वानी के गल्ला मंडी क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड तथा मुखानी क्षेत्र में गुलदार के हमले की हृदयविदारक घटनाओं के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. मोर्चरी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उत्तराखंड के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन" के सपने को साकार करते डॉ0 मंजूनाथ टीसी, एसओजी व हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया”

एसएसपी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हर संभव पुलिस सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आनंद वर्धन की अध्यक्षता में अहम बैठक, ऊर्जा सेक्टर में बड़े फैसले

साथ ही, गुलदार हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने की बात भी कही गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हादसों पर ‘वार’—युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे, दिया सुरक्षित सफर का संदेश।

एसएसपी की इस संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवारों को न्याय और सहयोग का भरोसा मिला।