नैनीताल में 122वें माँ नंदा सुनंदा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी ने विकास पर डाला प्रकाश।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में 122वें माँ नंदा सुनंदा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी ने विकास पर डाला प्रकाश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल में रविवार को श्री राम सेवक सभा प्रांगण में पूरे विधि विधान के साथ माँ नंदा सुनंदा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। नैनीताल विधायक सरिता आर्या, एसएसपी पीएम मीणा, एसपीसिटी हरबंस सिंह,नगर पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी आदि गणमान्य लोगों ने पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दूरभाष के माध्यम से महोत्सव का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में चोरी के आरोप में अभियुक्त की गिरफ्तारी, दो सिलेंडर बरामद।

 

 

 

उन्होंने प्रदेश की जनता को मां नन्दा सुनन्दा महोत्सव की बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश प्रगति के नये आयाम प्राप्त कर रहा है। देश विश्व में प्ररेणा का स्रोत बन रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गर्दशन से उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा मिली है। कहा कि राज्य सरकार प्रगति की ओर अग्रसर है, जिसमें रोजगार,स्वरोजगार और हर क्षेत्र में विकास हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिनांक-14/09/2024 (शनिवार) से 17/09/2024 (मंगलवार) तक विकेण्ड राजकीय अवकाश के दौरान यातायात प्लान)*

 

 

2 बजे से महोत्सव उद्घाटन के बाद करीब 4 बजे राम सेवक सभा अन्य भक्त कदली वृक्ष लेने के लिए प्रस्थान किया। बता दें कि श्री नंदा देवी महोत्सव इस बार 122 वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। यह मेला 8 से 15 सितम्बर तक आयोजित किया गया। जिसमें 9 सितम्बर दोपहर दो बजे से कदली वृक्ष का सुखाताल, चिना बाबा के पास स्वागत,पूजन, 10 सितम्बर को 12 बजे से मूर्ति निर्माण,

 

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: फर्जी भुगतान के जरिए सामान लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

11 सितंबर को सुबह तीन बजे ब्रहम मूहर्त में प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन, पंच आरती, देवी भोग, 12 सितंबर को सुबह 6 बजे देवी पूजन,श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, कन्या पूजन, महाभंडारा डीएसए मैदान, 13 को सुबह 6 बजे देवी पूजन, भजन कार्यक्रम और शाम को 7बजे दीपदान, 14 को 6 बजे से देवीपूजन,सुंदर कांड, पंच आरती, देवी भोग और 15 सितम्बर को सुबह 6 बजे से देवी पूजन, दोपहर 12 बजे देवी भोग, 12 से नगर में शोभा यात्रा के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।