छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों 01 दिवसीय अवकाश घोषित।

ख़बर शेयर करें -

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों 01 दिवसीय अवकाश घोषित।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आदेश

 

 

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 13 सितम्बर, 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14.09.2024 को अपरान्ह 02:00 बजे तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी वर्षा (रेड एलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में मध्यम वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा देवी मेले की सुरक्षा के लिए एसपी क्राइम ने पुलिस बल को किया ब्रीफ।

 

 

 

 

जनपद अन्तर्गत अध्ययनरत् ऐसे छात्र-छात्राएं जोकि विद्यालय परिसर में स्थित छात्रावासों में ही निवासरत् हैं, पर उक्त अवकाश लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  गौला पुल की सुरक्षा के लिए पानी कम होते ही जेसीबी व पोकलैंड से कार्य शुरू करने के निर्देश।

 

 

 

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत उक्तानुसार समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

दिनांक-

13.09.2024

जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा स्थित गोला पुल में भारी बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का आवागमन बंद होने पर यातायात डायवर्जन प्लान

दूरभाष सं०: 05942-231178/231179/231181/356712 ई-मेल: deocnainital@gmail.com

संख्या 1269

/13-सी.आर.ए. (आ.प्र.प्राधि.) / 2024-25

दिनांक 13 सितम्बर, 2024

प्रतिलिपि निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-

1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।

2. उप जिलाधिकारी, नैनीताल/धारी / श्री कैंचीधाम/हल्द्वानी / कालाढूंगी / रामनगर।

3. मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल।

4. जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक/ बेसिक), नैनीताल।

5. जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, नैनीताल।

6. जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल को दैनिक समाचार-पत्रों के माध्यम से निःशुल्क प्रसारार्थ प्रेषित।

Th जिला मजिस्ट्रेट

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

ह०-