झारखंड: देवघर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत, 20 घायल

ख़बर शेयर करें -

झारखंड: देवघर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत, 20 घायल

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

झारखंड: देवघर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत, 20 घायल

सावन यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, मृतकों में अधिकांश युवक; राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

देवघर (झारखंड):
झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है जब बस में सवार कांवड़िये गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

हादसे की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायलों को देवघर सदर अस्पताल एवं अन्य नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में चल रही बस ओवरटेक की कोशिश में ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। कई कांवड़िये मौके पर ही दम तोड़ चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा व घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने दुर्घटना की जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।