भगवान बाल्मीकि की शोभा यात्रा भव्य तरीके से शहर के मुख्य मार्गो पर निकाली गयी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव समिति खताडी द्वारा भगवान बाल्मीकि शोभा यात्रा भव्य तरीके से शहर के मुख्य मार्गो पर निकाली गयी। इस मौके पर भाजपा नेता सत्य प्रकाश आम आदमी प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत सभासद भुवन डंगवाल के द्वारा भगवान बाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। रविवार को शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो एवं मुख्य बाजार निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान बाल्मीकि व रामायण के पात्रों पर विभिन्न झांकिया व मिलन बेंड के साथ भक्ति गीतों की मनमोहन धुनों के साथ निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं।

 

 

 

इस मौके पर आयोजन समिति के विनोद चौधरी, राकेश कुमार, मोहित वाल्मीकि, सुशील कुमार, रजत राज, तरुण वाल्मीकि, विशाल कुमार, राहुल राज, नानूउर्फ रजत, दीपक उर्फ भीम, विक्की राजपूत, आदि सहित बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *