किसानों की झोपड़ी में लगी आग, 20 मवेशी जलकर मरे।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अछल्दा ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर एक बजे संदिग्ध हालात में किसानों की दो झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया। तब तक 20 मवेशी जलकर मर गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

पीड़ितों ने छह लाख का नुकसान होने की बात तहसील अधिकारियों को बताई है। पुर्वा पटटी निवासी गिरजेश कुमार व संजेश कुमार किसान है। गिरजेश ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब वह गांव के बाहर था। इसी बीच जानकारी मिली कि उसकी मवेशियों वाली झोपड़ी में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  GMFX GLOBAL LIMITED घोटाला: निवेश दोगुना करने का झांसा देकर 8.10 लाख की ठगी, कंपनी मालिक गिरफ्तार।

 

 

जब तक वह मौके पर पहुंचता आग पास में बनी संजेश की झोपड़ी तक पहुंच गई और दोनों झोपड़ियों से लपटें उठने लगी। झोपड़ी में ही मवेशी, भूसा व खेती किसानी का सामान रखा था। आग लगने की जानकारी पर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर करीब तीन बजे आग पर काबू पाया।इसी बीच फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन आग बुझ चुकी थी। गिरजेश ने बताया कि अग्निकांड से उसकी एक भैंस, एक गाय, छह बकरी, तीन बकरा जलकर मर गए। वहीं संजेश कुमार ने बताया कि उसकी झोपड़ी में बंधी दो भैंस व सात बकरी जलकर मार गई।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट की सख्ती: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के आदेश, पाँच मामलों में सुनवाई।

 

 

 

आग लगने की जानकारी किसानों ने तहसीलदार जीतेश वर्मा को दी। मौके पर लेखपाल लेखपाल प्रमोद पाल पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि किसानों ने करीब छह लाख का नुकसान होने की जानकारी दी। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है। जल्द ही पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *