केन्द्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने भारी वर्षा के बीच क्षेत्र में आई दैवीय आपदा का स्थलीय निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

केन्द्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने भारी वर्षा के बीच क्षेत्र में आई दैवीय आपदा का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

डौन-परेवा/रामनगर 23 अगस्त 2023
केन्द्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने भारी वर्षा के बीच छाता लेकर देर सांय विगत दिनों क्षेत्र में आई दैवीय आपदा ओखलढूगा, डौन पेरवा, गौरीयावदेव, अमुटा, क्षेत्रों में भू-कटाव होने से लोगो के घरों में आई दरार,मलबा, भू-कटाव, गौशाला आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग युवा शक्ति फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण — पूरे देश में चला हरियाली व जागरूकता अभियान।

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ है हर सम्भव मदद को तैयार है। भट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा पीडितों को तत्काल सरकार द्वारा लगभग 6 लाख 75 हजार 4 सौ रू0 की राहत राशि अवमुक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि लोनिवि द्वारा क्षेत्र में 5 जेसीबी मशीने लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायणी मेला 2026 की तैयारियाँ शुरू—जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रथम बैठक, इस बार मेले का होगा भव्य स्वरूप।

 

 

 

भट्ट ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जरूरद पडने पर बडी पौकलैड मशीन को तत्काल मंगा लिया जाये ताकि मार्ग बाधित ना हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ग्रामीण जनता को आवागमन में परेशानियों का समाना ना करना पडे । उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पोल को ठीक कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर हल्द्वानी में मेला, मत्स्यपालकों को मिली अनुदान राशि।

 

 

इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, लक्षमण सिंह खाती, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार संजय कुमार, लोनिवि, विद्युत, पेयजल, कृषि के साथ ही क्षेत्र की जनता मौजूद थी।
——————————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184