बच्चों की 5 दिवसीय थियेटर कार्यशाला कल से….

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

गर्मियों की छुट्टियों में स्कूली बच्चों के लिए जश्न ए बचपन के तहत होने वाली थियेटर कार्यशाला 27 मई से एम पी इंटर कालेज में होगी उपरोक्त जानकारी कार्यशाला संयोजक नंदराम आर्य ने दी। श्री आर्य के अनुसार इस पांच दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को रंगमंच की बारीकियों से परिचित कराया जायेगा।साथ ही बच्चों को देश दुनिया की बेहतरीन फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘द लॉस्ट वर्ल्ड’ के मंचन से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 

 

दिल्ली के जाने माने थियेटर एक्सपर्ट धनंजय जी के दिशानिर्देशन में 6 सदस्यीय टीम बच्चों को रंगमंच व संगीत का प्रशिक्षण देगी।कार्यक्रम संयोजक मंडल सदस्य नवेंदु मठपाल के अनुसार इन पांच दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजाना आगंतुक टीम द्वारा संगीत संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

 

 

कार्यशाला हेतु प्रतिभागी बच्चो का शुल्क 250 रुपए प्रति सदस्य होगा,परंतु आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *