बिजली विभाग की 6 अक्टूबर, हड़ताल को देखते हुए ब्यकल्पिक व्यवस्था में जुटा प्रशासन।

ख़बर शेयर करें -

सलीम अहमद – संवाददाता

विधुत विभाग अपनी 14 सूत्रीय मांगो को लेकर 6 अक्टूबर को हड़ताल पर जा सकते है। जिसको लेकर प्रशासन अब अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। उत्तराखंड की जनता को विधुत आपूर्ति से होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए ब्यकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी में जुटा प्रशासन। 27 जुलाई को भी विधुत विभाग ने उत्तराखंड में हड़ताल की थी ओर टूल डाउन कर दिया गया था जिससे उत्तराखंड की जनता को परेशानीयो का सामना करना पड़ा था। आज उपजिलाधिकारी ओर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मालधन के विधुत उपखंड का निरीक्षण किया। 27 जुलाई की हड़ताल को खत्म करने के समय ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने एक महीने में चर्चा कर विधुत विभाग की जायज मांगों को मानने का अस्वाशन दिया था। लेकिन विधुत विभाग की मांगे अभी तक पूरी होती नजर नही आ रही हैं। अब विधुत विभाग ने 6 अक्टूबर को फिर हड़ताल का मन बनाया हैं अब प्रशासन 6 अक्टूबर की हडताल को लेकर अलर्ट मोड पर नजर आ रहा हैं अगर आनेवाली 6 तारिक को विधुत विभाग हड़ताल करता हैं तो प्रशासन विधुत ऑपरेटरो को हायर कर उत्तराखंड की जनता को बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके। प्रशासन विधुत आपूर्ति बाधित होने से जनता को आने वाली दिक्कतों से बचाने की योजना बना रहा हैं। ये योजना कीतनी कारगर साबित होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि 6 तारिक को बिजली विभाग की ओर से हड़ताल पर जाने की संभावना हैं उसी क्रम में हमारे द्वारा पावर स्टेशन का मुआयना किया गया हैं कैसे सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था को बनाये रखे इसी को लेकर भ्रमण किया गया जिससे कि सुचारू रूप बिजली की आपूर्ति की जा सके।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *