ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

मंगलवार की सुबह, रामनगर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम चिलकिया क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जिसमें 21 वर्षीय युवक अल्ताफ नामक व्यक्ति की जान सांप के हमले में गई। अल्ताफ को सांप के रेस्क्यू के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद समय में उनके परिवार में गहरा शोक है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में पुष्कर सिंह धामी ने की जनसुनवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

 

यह घटना रामनगर में चार दिनों में सांप के हमले से हुई तीसरी मौत है। पिछले चार दिनों में पीरूमदारा क्षेत्र में भी दो बच्चों की सांप के डसने से मौत हो गई थी। ये परिवार मध्य प्रदेश से यहां मजदूरी करने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

 

अल्ताफ के चाचा तालिव ने बताया कि उन्हींने अपने भतीजे को सांप के रेस्क्यू के लिए भेजा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी जान चली गई।