सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल –  संवाददाता

देहरादून – निवासी सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद  राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष Lalchand Sharma ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Pritam Singh को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले—अब आपके कंधों पर उत्तराखंड का भविष्य

 

चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। सुश्री पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *