अवैध खनन को रोकने के लिए लगेंगे 8 अस्थायी बैरियर। कितने वाहनों को किया सीज, पढ़िए पूरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रामनगर तराई पस्चिमी डिवीजन अवैध खनन को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। लेकिन इन दिनों तराई पश्चिमी डिवीजन में खनन माफियाओं से लेकर लकड़ी तस्करों तक के ऊपर डीएफओ कुंन्दन कुमार के द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही जनता के बीच चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। खनन माफियाओं पर डीएफओ कुंदन कुमार की ताबड़तोड़ कार्यवाही की जनता जमकर तारीफ कर रही हैं। अवैध खनन माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए एक नई नीति अपनाते हुए आठ नए बेरियर लगाए जायगे जिससे कि अवैध खनन लेकर आ रहे वाहनों को पकड़ा जा सके। आठ नये बेरियर लगाने के प्रस्ताव पर मोहर लग चुकी हैं जल्द ही बेरियर लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, वन एवं जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि तराई पस्चिमी वन प्रभाग में अवैध खनन का अविवहन होता हैं उसकी रोकथाम के लिए हमने एक प्रस्ताव वन संरक्षक महोदय तराई पश्चिमी वृत को भेजा गया था कि कुछ मोटर मार्ग पर अस्थायी बेरियर लगाए जाए जिसकी अनुमति मिल गई हैं। अभी तक लगभग 70 वाहन अवैध खनन में सीज किये जा चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *