पर्यटकों के स्वागत के साथ डीएम की अपील, नियमों का पालन कर बनाएं यात्रा यादगार।

नैनीताल आने वाले पर्यटक यातायात नियमों का पालन करें, स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें: डीएम ललित मोहन रयाल।
ख़बर शेयर करें -

पर्यटकों के स्वागत के साथ डीएम की अपील, नियमों का पालन कर बनाएं यात्रा यादगार।

नैनीताल, 03 जून। जनपद नैनीताल में बढ़ती पर्यटक गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी पर्यटकों, श्रद्धालुओं, प्रवासियों एवं अतिथियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़ा न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी सरकार पर बरसे पीसी तिवारी, बोले— देश संकट में, जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में सभी पर्यटक प्रशासन का सहयोग करें और यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की पूर्व चेतावनी प्रणाली और सामुदायिक मॉडल ने खींचा श्रीलंका का ध्यान

डीएम रयाल ने पर्यटकों से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक मूल्यों का सम्मान करने का आग्रह करते हुए कहा कि देवभूमि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और अतिथि सत्कार के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखती है।

उन्होंने कहा कि जनपद में आने वाले सभी पर्यटकों का हृदय से स्वागत है। पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लेने के साथ-साथ सकारात्मक अनुभव और अच्छा संदेश लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में खनन माफिया की एंट्री, वन विभाग ने बीच रास्ते दबोचा ट्रैक्टर!

जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निकायों, जिला पंचायत, पेयजल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा पार्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।