करनपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन अभियान की शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दिखाई हरी झंडी।

ख़बर शेयर करें -

करनपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन अभियान की शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दिखाई हरी झंडी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

करनपुर। ग्राम पंचायत करनपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ठोस कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य श्रीमती नीमा पांडेय एवं बीडीसी सदस्य रविन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इश्क की सजा या दबंगई का तांडव? प्रेमी जोड़े के फरार होते ही परिवार पर टूटा कहर, दर्जनभर पर मुकदमा।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय नेगी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वेस्ट वॉरियर्स द्वारा अब तक 12 पंचायतों में यह कार्य सफलतापूर्वक संचालित किया जा चुका है और करनपुर इस योजना से जुड़ने वाली 13वीं पंचायत बन गई है।

 

 

 

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे घरेलू कचरे को निर्धारित कूड़ाबैग में ही डालें तथा सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखें। उन्होंने बताया कि पर्यावरण सखियों द्वारा घर-घर से कचरा एकत्र किया जाएगा, जिससे उसके वैज्ञानिक निस्तारण में मदद मिलेगी और गांव स्वच्छ बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर छापा, निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं।

 

 

इस अवसर पर लाभार्थियों को कूड़ाबैग वितरित किए गए तथा घर-घर कचरा संग्रहण के लिए संचालित किए जाने वाले पैडल रिक्शा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

 

 

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कचरे के अनियंत्रित फैलाव से अनेक संक्रामक बीमारियां जन्म लेती हैं, इसलिए स्वच्छता केवल सरकार की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर तैयार कार्ययोजना के अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अन्य कार्य भी चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत वापस लेने के दबाव में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ! परिजनों ने तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप।

 

 

 

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जागरूक नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया तथा गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

शीर्षक: करनपुर पंचायत में स्वच्छता की नई पहल, कचरा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ