चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा… पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

ख़बर शेयर करें -

चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा… पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रात के अंधेरे में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक दौड़ाने वाला एक शातिर युवक शायद यह भूल गया था कि इस बार सामने नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” है। पुलिस की नजर जब उस पर पड़ी तो उसके सारे खेल का पर्दाफाश हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण तेज, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने एक ऐसे युवक को दबोचा, जिसके पास से न सिर्फ 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ, बल्कि वह चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहा था।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि नेगी निवासी इंदिरा कॉलोनी, रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में जैसे-जैसे परतें खुलती गईं, वैसे-वैसे उसके कारनामों का काला सच सामने आता गया। चोरी की बाइक को पहचान से बचाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट चढ़ा दी गई थी, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से वह बच नहीं सका।

यह भी पढ़ें 👉  "स्मैक की पुड़िया... शराब की पेटियां... लेकिन पुलिस की नज़र से बच नहीं पाए नशे के सौदागर!"

 

 

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ अमित कुमार सैनी और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

“ऑपरेशन प्रहार” के लगातार वार से जिले के अपराधियों में खौफ का माहौल है। पुलिस का साफ संदेश है—

 

“अवैध हथियार हो या चोरी का सामान, अब बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!” 🚨🔥


ख़बर शेयर करें -