मुख्यमंत्री ने कुंवावाला में सुना ‘मन की बात’, युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान।

मुख्यमंत्री ने कुंवावाला में सुना ‘मन की बात’, युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान।

मुख्यमंत्री ने कुंवावाला में सुना ‘मन की बात’, युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान समाज: तारा घिल्डियाल।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के गौरवशाली इतिहास और विरासत को नई पीढ़ी तक सरल एवं रोचक ढंग से पहुंचाने के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयासों का भी उल्लेख किया। ऐसे प्रयास युवाओं को देश की संस्कृति और विरासत से जोड़ने के साथ उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा सफर पर की दीर्घायु की कामना।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर के सामान्य नागरिकों द्वारा किए जा रहे असाधारण कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान प्रदान कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को भी अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मदन कौशिक, भरत चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।