

नैनीताल पुलिस के 5 कर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर दी भावभीनी विदाई।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में लंबे समय तक सराहनीय सेवाएं देने वाले पांच पुलिस कर्मी सोमवार, 31 अगस्त 2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने वालों में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुँवर, अपर उपनिरीक्षक अशोक कुमार जोशी, उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह और उपनिरीक्षक बालकृष्ण शामिल रहे। इन सभी ने पुलिस विभाग में करीब 26 से 40 वर्ष तक सेवाएं दीं।
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव और विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण पलों को साझा किया। एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग को दी गई उनकी सेवाएं अनुकरणीय हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की अपील की।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने भी सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में पुलिस लाइन, पुलिस दूरसंचार, महिला हेल्पलाइन, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी एवं कोतवाली हल्द्वानी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।




















