

महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे रणजीत रावत, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति और विकास के दृष्टिकोण से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय रामनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत ने सभी नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से आम जनता बेहद परेशान है। वहीं, देश का युवा बढ़ती बेरोजगारी और बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज आम जनता और युवा कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद की नजर से देख रहे हैं और लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज तीन दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस परिवार में शामिल होने वालों में आजाद समाज पार्टी के रामनगर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान, विधानसभा उपाध्यक्ष शाहरुख सरिया, मोहम्मद रिजवान, सैयद यासीन, डॉ. फैजान, मोहम्मद सोहेल, शाहनवाज, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद राजा, समीर अली, मोहम्मद जागीर आमिर, अमन सैफी, मोहसिन, सरताज अली, अयान कुरेशी, जीशान, मो. समीर, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद नदीम सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कांग्रेस नेता भुवन चंद पाण्डेय, कमल नेगी, सुमित तिवारी, आनंद कपकोटी, गाजी करीम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।




















