रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

उधम सिंह राठौर -प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की स्मृति में रविवार को लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब, क्रांति चौक में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। टीम नेकी की दीवार के तत्वावधान में आयोजित विकास पुरुष स्मृति एवं जनसेवा संकल्प समारोह के तहत रामनगर के विकास की संभावनाओं, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

 

गोष्ठी में क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक विकास और सड़क सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि रामनगर के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयासों के साथ जनभागीदारी भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के खेल पर पुलिस का शिकंजा, गफूर बस्ती में नशे के आरोपी की गिरफ्तारी।

 

 

 

जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक की भागीदारी जरूरी

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रामनगर का विकास किसी एक व्यक्ति या संस्था के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा। क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन के सामने प्रभावी ढंग से उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

 

 

 

गोष्ठी में स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने, निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को रामनगर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

 

 

 

तिवारी के विकासवादी दृष्टिकोण से प्रेरणा लेने का आह्वान

टीम नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके सार्वजनिक जीवन, विकासवादी सोच और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर रामनगर के हित में सकारात्मक पहल करना है।

उन्होंने कहा कि रामनगर की समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर निरंतर जनसंवाद होना चाहिए। विचार-विमर्श के माध्यम से ऐसे व्यावहारिक सुझाव सामने आने चाहिए, जिनका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके। उन्होंने सामाजिक सरोकारों के साथ जनहित के मुद्दों पर संवाद और जागरूकता की पहल जारी रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता संग किया कन्या पूजन, मां दुर्गा से मांगी सुख-समृद्धि की कामना।

 

 

 

 

कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री निशांत पपने, नवीन चंद तिवारी, तहसीन खान, भुवन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र तिवारी, कन्नू त्रिपाठी, भवान सिंह रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, करन आर्या, फरहान अख्तर, वसीम अहमद, निसार अहमद और शिरोमणि पंत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में रामनगर के समग्र विकास, जनहित के मुद्दों पर निरंतर संवाद और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।