पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

चोरगलिया/नैनीताल। नैनीताल जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद करते हुए 46 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन पंचायतों के जरिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, ग्रीन इंडिया मिशन में सी-बकथोर्न पौधरोपण को प्राथमिकता।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, मदनपुर किशनपुर, गौलापार निवासी शिवकुमार मौर्या ने 21 अक्टूबर 2026 को थाना चोरगलिया में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK04AJ-6332, 15 अक्टूबर को हरीश सिंह चुफाल के घर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

सुरागरसी के बाद आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी-पतारसी और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद ललित मोहन चुफाल (46) पुत्र राजेंद्र सिंह चुफाल, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 220 पाउच बरामद; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 

 

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी बढ़ाई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की ट्राउट मछली की विदेशों में बढ़ेगी मांग, केंद्रीय सचिव ने मत्स्य पालकों से किया संवाद।

 

 

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीशू गौतम, हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल दीप चंद, कांस्टेबल मुस्तफा और कांस्टेबल भारत भूषण शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।