पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। नैनीताल जिले के पीरूमदारा साप्ताहिक बाजार के ठेके को लेकर कथित हफ्ता वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बाजार ठेकेदार के बेटे विकास यादव ने दो सगे भाइयों पर हर सप्ताह 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने 24 अक्टूबर को पीरूमदारा चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

 

विकास यादव पुत्र किशन यादव, निवासी काशीपुर, ऊधम सिंह नगर के अनुसार, उनकी माता मंजू यादव पीरूमदारा साप्ताहिक बाजार की ठेकेदार हैं। आरोप है कि ग्राम पापड़ी, रामनगर निवासी विपिन चौधरी और सूरज चौधरी बाजार के ठेके के संबंध में उनसे कथित तौर पर प्रत्येक सप्ताह 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

रकम नहीं देने पर धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कथित रकम देने से इनकार करने पर उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। विकास यादव ने तहरीर में संबंधित मोबाइल नंबरों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं के कारण उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

विकास यादव ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत में एक आरोपी के कथित आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

 

फिलहाल, हफ्ता वसूली और धमकी देने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आरोपितों का पक्ष सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।