मेगा कंपनी के खिलाफ सुमेरपुर में कर्मचारी-मजदूरों ने किया प्रदर्शन।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय सह सम्पादक

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के दौरान रैतोली में निर्माणाधीन एडिट टनल 7 पर हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई है। जिससे गुस्साए कर्मचारी-मजदूरों ने बुधवार को सुमेरपुर मेगा कंपनी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही निर्माण कार्य रोक दिया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा देने की मांग की।

 

बुधवार को जैसे ही बीते सांय रैतोली एडिट टनल 7 पर लापरवाही के कारण हुए विस्फोट से यहां काम कर रहे कर्मचारी 40 वर्षीय गुड्डू भिलंवाल निवासी कुरझण की मौत की खबर मिली तो मेगा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी-मजदूरों ने सुमेरपुर मेगा कंपनी के कार्यालय में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी मजदूरों ने मांग की कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही कंपनी द्वारा बाहर निकाले गए छह लोगों को लगाया जाए। साथ ही तीन घायलों को जब तक ठीक नहीं होते उचित उपचार और आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस मौके पर जिपंस नरेंद्र बिष्ट, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, नपा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिक्वाण, रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने शीघ्र पीड़ित परिवार को मुआवजा और उक्त सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। कहा कि कपंनी में सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है पूर्व में भी कई घटनाएं हुई किंतु कंपनी द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि लगातार कंपनी मजदूर कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही कर रही है। जब तक कंपनी पीड़ति परिवार को एक करोड़ का मुआवजा नहीं देती जब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि कंपनी मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

 

सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। प्रत्यक्षदर्शी अनुज भट्ट ने कहा कि वह दोनों टनल के अंदर काम कर रहे थे। जबकि उनका साथ गुड्डू कैप्सूल भर रहा था, साथ ही ब्लास्टिंग भी सामने रखी थी। कुछ ही देर में ब्लास्टिंग में विस्फोट हुआ और गुड्डू भिलंगवाल की मौत हो गई। इधर, मेगा कंपनी के जीएम ओंकार सिंह एवं डीजीएम एचएन सिंह ने बताया कि कंपनी नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा देगी। कंपनी पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *