सभासद के नेतृत्व मे जल संस्थान का किया गया घेराव।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

रामनगर मे लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण छेत्र मे पिने के पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है,हर बार की तरह इस बार भी गर्मी अपनी चरम सीमा पर है,जिस कारण पम्पापुरी व भरतपुरी क्षेत्र मे पिने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है,कई जगह पिने का पानी लाइन द्वारा पहुँच ही नहीं रहा तो कही लाइन चोक की समस्या हो रही है,क्षेत्रवासियो द्वारा सभासद भुवन सिंह डंगवाल को इस बारे मे सूचना प्राप्त होते ही सभासद द्वारा पेय जल विभाग से सम्पर्क कर आवश्यक कार्यवाही करवाई गयी, परन्तु फिर भी समस्या से निजात नहीं पाया जा सका,अंततः क्षेत्रवासियो द्वारा पेय जल विभाग को चेताने हेतु,सभासद के साँथ पेय जल विभाग के अधिकारियो का समस्या से जल्द राहत देने हेतु घेराव किया गया व अपना मांग पत्र दिया गया, बातचीत मे सभासद भुवन सिंह डंगवाल जी द्वारा बताया गया की पिने के पानी की समस्या पिछले 1 महीने से लगातार बनी हुई है, क्षेत्रवासियो द्वारा उनके पास लगतार कम्प्लेन आ रही थी जिस पर त्वरित कार्यवाही कर उनके द्वारा विभाग के अधिकारियो को सूचित किया गया व साँथ ही संज्ञान मे दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों का भव्य संगम, गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस।

 

वही उन्होंने बताया आमदण्डा स्तिथ पानी की टेंकी की हालात बहुत जीर्ण शीर्ण हो चुकी है जिस हेतु वर्ष 2019 से उनके द्वारा विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को लगातार अवगत भी कराया गया है, जनसमस्या को मद्देनज़र रख, पेय जल विभाग को पत्राचार भी किया गया परन्तु विभाग अब तक नींद से नहीं जागा है व अपनें कार्य से बचता हुवा पाया गया है,जिस कारण आज लाइन चोक होने व नलो से गंदे पानी आने की समस्या लगातार बनी हुई है, आज प्रदर्शन मे लोगो द्वारा पानी की टेंकी के सुधारीकरण पर जोर दिया गया साँथ ही चेताया गया यदि कार्य जल्द ना किया गया तो यह प्रदर्शन अगली बार जनआंदोलन मे किया जायेगा,आज घेराव प्रदर्शन मे सभासद भुवन डंगवाल, सभासद विमला आर्या, उषा पटवाल, कीर्ति श्रीवास्तव, प्रेमा अरोड़ा,विभा बिष्ट,सादर गुसाई,विक्की बुधोरी, मुकुल जोशी,हरीश ङडरियाल व दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, नाले पर बना अवैध शौचालय ध्वस्त, 10 अतिक्रमण हटाए।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *