रामनगर कोसी बैराज क्षेत्र में विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रामनगर -आज कोसी बैराज क्षेत्र में एक कैंटीन के पास विशालकाय अजगर निकलने से इस क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर अजगर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई तो वहीं भीड़ के कारण कुछ देर के लिए इस मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया कोसी बैराज पर कैंटीन संचालक अशोक गुप्ता की दुकान के समीप में स्थित एक पेड़ पर अजगर सांप चढ़ा हुआ था अचानक जब उनकी नजर पड़ी तो वह चौक गए और उन्होंने शोर मचाया तथा मौके पर भगदड़ मच गई और वहां से गुजर रहे लोगों को सचेत करते हुए घटना की जानकारी तुरंत सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को दी सूचना के बाद सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पेड़ पर लिपटे हुए इस अजगर सांप को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करते हुए आसानी से पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

मौके पर मौजूद भीड़ के अलावा भ्रमण पर आए कई पर्यटकों ने भी इस अजगर को अपने मोबाइल में कैद करते हुए सर्प विशेषज्ञ कश्यप द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की अजगर के रेस्क्यू करने के बाद लोगों ने जहा एक ओर राहत की सांस ली तो वहीं यातायात भी सुचारू रूप से शुरू हो पाया सर्प विशेषज्ञ चंद्र सेन ने बताया कि पकड़े गए अजगर की लंबाई 14 फुट है तथा इसका वजन 40 किलो से अधिक है उन्होंने बताया कि इस अजगर को शीघ्र वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।