ब्रेकिंग न्यूज़ :- सहकारिता विभाग में काफी समय से पदोन्नति की इंतजार में बैठे कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए आज खुशी की खबर,सहकारिता विभाग में 23 एडीसीओ, 13 एडीओ, 11 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बने। देखिए पूरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – संवाददाता

देहरादून – सहकारिता विभाग में 23 एडीसीओ, 13 एडीओ, 11 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बने, सहकारिता विभाग में काफी समय से पदोन्नति की इंतजार में बैठे कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए आज खुशी की खबर आई,  23 एडीसीओ,13 एडीओ, 11 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए हैं. सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि विभाग में पात्र एडीसीओ, एडीओ, प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नत किया जाए । इसी क्रम में सहकारिता विभाग के निबन्धक श्री आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर अपर निबन्धक सहकारिता( प्रशासन) श्री आनंद एडी शुक्ल के हस्ताक्षर से पदोन्नति सूची जारी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

श्री शुक्ल ने बताया कि, वर्ग- 2 के 23 सहायक विकास अधिकारी सहकारिता (एडीओ) से वर्ग -1 अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ), 13 राजकीय पर्यवेक्षक से सहायक विकास अधिकारी (एडीओ), 11 मिनिस्ट्रियल कर्मचारी से वरिष्ठ, प्रधान प्रशासनिक अधिकारी पदों पर पदोन्नति हुई है। अपर निबन्धक श्री शुक्ल ने बताया कि, पदोन्नत हुए सहकारिता कर्मचारियों, अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति वाले स्थान ब्लाक, जिलों में ज्वाइनिंग देनी होगी। पदोन्नत कर्मचारी/ अधिकारियों की सूची तीन पेज पर निम्न है

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत मार्ग पर लगातार पथराव, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *