रसोई गैस के बेतहाशा बढ़े दामों के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता 

आज दिनांक 8 जुलाई को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में रसोई गैस के बेतहाशा बढ़े दामों के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार जनहित में कोई फैसला, कोई निर्णय नहीं ले रही है. सरकार पूरी तरह से गूंगी बहरी हो चुकी है. वैसे ही एक आम आदमी कमरतोड़ महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

 

और उसके ऊपर रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में ₹50 की वृद्धि करना जनता के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है. उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से सरकार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है उससे ऐसा लगने लगा है कि सरकार एक आम आदमी को एक वक्त का भोजन भी भरपेट न खाने पाए इस दिशा में काम कर रही है. सरकार को आम आदमी गरीब मजदूर कमजोर वर्ग से कोई वास्ता नहीं रह गया है. लग रहा है कि सरकार नाम की कोई चीज आज दिख नहीं रही है इस दौरान नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ निशांत पपने, अनिल अग्रवाल खुलासा, लीलाधर जोशी, रमेश पंडित, भुवन चंद्र, कृपाल सिंह रावत, सभासद भुवन शर्मा, सभासद गुलाम सादिक, सभासद मोहम्मद अजमल, दीपक जोशी, नवीन सनवाल, बाली राम, प्रेम जैन, अजय छिमवाल, नामित अग्रवाल, दीप पांडेय, पूरन बिष्ट, कमल नेगी, महेश पांडेय, नज़ाकत अली, मोईन खान, हरदीप सिंह दिप्पा, वीरेंद्र लटवाल, कैलाश त्रिपाठी, अंकुश अग्रवाल, राजेश नेगी, जावेद खान, दीप पांडेय, भास्कर चमियाल, शुभम खेरिया, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, सुमित तिवारी, मोहम्मद अकबर, वीरेंद्र तिवारी, दीपू सिंह, विनय पड़लिया आदि मौजूद रहे।