अवैध 12 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल व्हिस्की ले जाते हुए दो तस्करों को किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक 

काशीपूर /कुंडा। मैं बीते रोज उपनिरीक्षक भूमिका पांडे द्वारा पुलिस टीम नरेश चौहान, हरीश प्रसाद, त्रिलोक, कैलाश काला एवं योगेश चौधरी के साथ बैलजूड़ी नया ढेला पुल के पास से चंदन कुमार पुत्र बूची झा निवासी दरभंगा बिहार, हाल निवासी मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास जसपुर खुर्द, थाना काशीपुर एवं राजू कुमार पुत्र नवल किशोर, निवासी श्यामपुर कॉलोनी, बाजपुर रोड, थाना काशीपुर को ई- रिक्शा से अवैध 12 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल व्हिस्की के ले जाते हुए गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि वह इस शराब को गंगे बाबा रोड काशीपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान जिसके अनुज्ञप्ति धारक दीपक व केयरटेकर भोलानाथ डाबर से लेकर आए हैं और जसपुर में कहीं बेचने जा रहे थे इस संबंध में थाना कुंडा पर, धारा 60 / 72 एक्साइज एक्ट पंजीकृत किया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

शराब पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक भूमिका पांडे कॉन्स्टेबल नरेश चौहान कॉन्स्टेबल हरीश प्रसाद कॉन्स्टेबल त्रिलोक सिंह कॉन्स्टेबल कैलाश काला एवं कॉन्स्टेबल योगेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खाई में जिंदगी-मौत की जंग, देवदूत बनी पुलिस-SDRF; दो घायलों का रेस्क्यू!”

अवैध 12 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल व्हिस्की ले जाते हुए दो तस्करों को किया गिरफ्तार।