रहस्यमय परिस्थितियों में एक कारोबारी हुआ लापता खोज में जुटी पुलिस। 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक  

 

रामनगर के नंदा लाइन निवासी सुहेल नाम का युवक जोकि ग्राम चोरपानी में स्टेशनरी की दुकान चलाता था. युवक के भाई जुनैद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सुहेल मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे अपनी दुकान बंद करके घर बाइक से आ रहा था. इसी बीच रास्ते में एक कार में मौजूद अज्ञात लोगों ने उसके भाई को रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन गाड़ी के अंदर डाल दिया और अपने साथ लेकर तथा उसकी बाइक भी अज्ञात लोग अपने साथ ले गए .लापता युवक के भाई ने अपने भाई के साथ किसी भी अनहोनी की घटना किराने की संभावना बता कर पुलिस से उसे सकुशल खोजने की गुहार लगाई है.मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि लापता युवक के भाई द्वारा पहले लापता हुए सुहेल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

रहस्यमय परिस्थितियों में एक कारोबारी हुआ लापता खोज में जुटी पुलिस। 

जिस पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी. उन्होंने बताया कि अब परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कोतवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीमों का गठन कर लापता युवक की खोजबीन के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

रहस्यमय परिस्थितियों में एक कारोबारी हुआ लापता खोज में जुटी पुलिस।